जयपुर के जयगढ़ किले में मौजूद है दुनिया की सबसे बड़ी तोप 'जयबाण'

जयपुर के जयगढ़ किले में दुनिया की सबसे बड़ी तोप 'जयबाण' रखी हुई है। 'जयबाण' तोप को महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने अपनी रियासत की रक्षा के लिए बनवाया था। इस तोप का केवल एक बार ही परीक्षण हुआ था और जब दागा गया तब 35-किलोमीटर दूर चाकसू नामक कस्बे में गोला गिरने से वहां एक तालाब बन गया था।