राजस्थान के जयपुर में पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर, तेज आवाज वाले हॉर्न और काली फिल्म लगे शीशों वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने करीब 100 मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक जब्त कर सभी साइलेंसरो को बुलडोजर से कुचलकर नष्ट कर दिया।