जयपुर में ट्रेलर से टकराई तेज़ रफ्तार कार, खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहे 5 लोगों की मौत
जयपुर (राजस्थान) में शनिवार को नैशनल हाईवे-52 पर तेज़ रफ्तार कार एक ट्रेलर से टकरा गई जिससे कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। पांचों मृतक जबलपुर (एमपी) के रहने वाले थे और सीकर ज़िले में खाटू श्याम मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। बकौल रिपोर्ट्स, सभी ने एक दिन पहले उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए थे।