जयपुर (राजस्थान) में एसआई भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द करने की मांग को लेकर 2-3 दिनों से पानी की टंकी पर चढ़कर धरना दे रहे 2 युवकों को समझाने के लिए मंत्री किरोणी लाल मीणा मंगलवार को खुद पानी की टंकी पर चढ़ गए। बकौल रिपोर्ट्स, मीणा ने 20 मिनट तक युवकों को समझाया जिसके बाद युवक नीचे उतर आए।