जयपुर (राजस्थान) में शुक्रवार सुबह एक बंद मकान के कमरे में एक महिला और उसकी बेटी व बेटे के शव बरामद हुए। पुलिस को जांच के दौरान कमरे की दीवार पर एक पर्चा चिपका हुआ मिला जिसमें लिखा था कि सुसाइड नोट मोबाइल में है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तीनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई।