जयपुर में बिल्डिंग से कूदने की धमकी दे रही थी NEET छात्रा, कोचिंग स्टाफ ने बचाई जान
जयपुर (राजस्थान) में एनईईटी की एक छात्रा ने कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग से कूदने की धमकी दी। इस दौरान कोचिंग स्टाफ ने सूझबूझ से छात्रा को समय रहते बचा लिया। इसका वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रा कुछ दिनों से कोचिंग क्लास में अनुपस्थित थी और परिजन उससे मिलने आए थे जिसके बाद उसने यह कदम उठाया।