जयपुर (राजस्थान) के चौमूं में शुक्रवार को एक मस्जिद के बाहर से पत्थर हटाकर रेलिंग लगाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। भीड़ के पथराव करने से कम-से-कम 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए व पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर भीड़ को तितर-बितर किया। तनाव के मद्देनज़र 24-घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद की गई है।