जयपुर (राजस्थान) में हुए सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें अनियंत्रित तेज़ रफ्तार डंपर वाहनों को टक्कर मारता हुआ दिख रहा है। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। एक शख्स ने कहा, "ड्राइवर पूरी तरह से नशे में था और उसने अपने रास्ते में आने वाले सभी लोगों को रौंद दिया।"