जयपुर में टक्कर के बाद ट्रक के नीचे 4 घंटे दबी रही कार, 3 लोगों की हुई मौत

जयपुर (राजस्थान) में ट्रक से टक्कर के बाद कार सवार एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गई है। वहीं, ट्रक के नीचे कार 4 घंटे दबी रही। स्थानीय लोगों ने 'दैनिक भास्कर' को बताया कि पुलिस पहुंच गई थी लेकिन घायलों को बाहर नहीं निकाला बल्कि क्रेन का इंतजार करती रही।