देश में बढ़ते तापमान के बीच नींबू के दाम में कई हिस्सों में बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को जयपुर में नींबू के दाम ₹400/किलो पहुंच गए जबकि मंगलवार को नींबू ₹340/किलो थे। मंडी के व्यापारियों ने बताया कि गर्मी में सब्ज़ियों के दाम बढ़ जाते हैं लेकिन ईंधन के दाम में बढ़ोतरी से इस बार अधिक दाम बढ़ रहे हैं।