नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, शुक्रवार सुबह लगभग 8.01 बजे जयपुर (राजस्थान) के पास रिक्टर स्केल पर 3.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। बकौल एनसीएस, इस भूकंप का केंद्र जयपुर से 92 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में और 5 किलोमीटर की गहराई पर था। गौरतलब है, इस भूकंप से किसी भी नुकसान की खबर नहीं है।