फिरोज़ाबाद (यूपी) में 20 नवंबर को एक दुल्हन ने जयमाला के बाद शादी तोड़ दी। दुल्हन का आरोप है कि दूल्हे ने दूसरी महिला को कमरे में बुलाया और करीब 30 मिनट तक उसके साथ बंद रहा। दुल्हन थाने पहुंची और कार्रवाई की मांग की। दूल्हे ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि महिला उसके दोस्त की बहन है।