विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 'अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप भारत के दोस्त हैं या भारत के लिए खतरा हैं' सवाल पर कहा है, "अभी उनका मेहमान बनकर आया हूं…उनके शपथ ग्रहण समारोह में गया था…वहां हमारे साथ अच्छा व्यवहार किया गया।" उन्होंने कहा, "अमेरिका के साथ हमारे संबंध अच्छे हैं...प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ट्रंप के व्यक्तिगत संबंध अच्छे हैं।"