विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का नाम लिए बिना कहा, "अब समय पूरी तरह बदल गया है। यहां तो अब महीना, सप्ताह और कुछ ट्वीट्स भी बड़ा फर्क डालते हैं।" उन्होंने कहा कि व्यापार के गैर-बाज़ारी तरीके वैश्विक नियमों को तोड़ते हैं। ट्रंप के कई सहयोगियों ने भारत के खिलाफ पोस्ट शेयर किए हैं।