भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन में भाग लेने के लिए इस्लामाबाद (पाकिस्तान) पहुंचने के बाद X पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जयशंकर द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर में एक बच्ची उनका स्वागत करती दिख रही है। गौरतलब है, 9 साल बाद कोई भारतीय विदेश मंत्री पाकिस्तान की यात्रा कर रहा है।