जयशंकर ने बताया 'डंकी रूट' वाले एजेंट्स पर कैसे कसा जाएगा शिकंजा
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिका से 104 भारतीयों के निर्वासन के बाद संसद में कहा है कि डंकी रूट के मामलों को रोकने के लिए एहतियातन कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका से वापस भेजे गए सभी लोगों के साथ बैठकर अधिकारी सरकार के निर्देश के तहत पूछताछ करेंगे कि वे अमेरिका कैसे गए और एजेंट कौन था।