म्यूनिख में हुई एक चर्चा में जब विदेश मंत्री एस जयशंकर से पूछा गया कि क्या विश्व स्तर पर लोकतंत्र संकट में है तो उन्होंने तर्जनी उंगली दिखाते हुए कहा, "हमारे लिए लोकतंत्र सही से काम कर रहा है।" उन्होंने कहा, "हमारे देश में लोकतंत्र जीवंत है...मतदान सही तरीके से हो रहा है...हम अपने लोकतांत्रिक मार्ग को लेकर आशान्वित हैं।"