जयशंकर से पूछा गया, 'ईरान युद्ध में भारत 'हताश' दर्शक की भूमिका में है?'; उन्होंने दिया जवाब
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से फिनलैंड में पूछा गया, "अमेरिका-ईरान युद्ध में भारत 'हताश' दर्शक की भूमिका में फंसा हुआ है?" जयशंकर ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "मुझे लगता है...इस समय दुनिया का एक बड़ा हिस्सा हताश दर्शक की स्थिति में फंसा हुआ है।" उन्होंने कहा कि भारत को उम्मीद है कि अमेरिका-ईरान बातचीत का जल्द कोई नतीजा निकलेगा।