भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को मणिपुर के विख्यात 'नुपी कीथेल' या 'इमा कीथेल' (मदर्स मार्केट) बाज़ार की तस्वीरें शेयर कीं। मणिपुर के दौरे पर गए विदेश मंत्री ने लिखा, "इम्फाल में विख्यात इमा बाज़ार का भ्रमण किया, आर्थिक विकास को ताकत देने वाली नारी शक्ति का एक शानदार उदाहरण।" बकौल रिपोर्ट्स, यह बाज़ार 500 साल पुराना है।