inshorts

जर्मनी की जूलिया ने हिंदू रीति-रिवाज़ से यूपी के युवक से रचाई शादी

जर्मनी की जूलिया ने हिंदू रीति-रिवाज़ से जालौन (उत्तर प्रदेश) के दीपेश पटेल से 12 मार्च को शादी रचाई। दीपेश ने बताया कि जर्मनी में जॉब के दौरान जूलिया से उनकी मुलाकात हुई थी। करीबियों के अनुसार, शादी तय होने के बाद से जूलिया हिंदी सीख रही हैं और वह अब थोड़ी-बहुत हिंदी समझने व बोलने भी लगी हैं।