अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पूर्व प्रमुख और जर्मनी के पूर्व राष्ट्रपति होर्स्ट कोहलर का 81 वर्ष की आयु में बर्लिन में बीमारी के कारण निधन हो गया है। अफगानिस्तान की यात्रा के दौरान विवादास्पद टिप्पणियों को लेकर हुई उनकी आलोचना के बाद कोहलर ने 31 मई, 2010 को राष्ट्रपति पद से अचानक नाटकीय ढंग से इस्तीफा दे दिया था।