जर्मनी के राष्ट्रपति ने भंग की संसद, 23 फरवरी को होगा चुनाव
जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमीयर ने चांसलर ओलाफ शॉल्त्स की गठबंधन सरकार के विश्वास मत हारने के बाद शुक्रवार को संसद को भंग करने और 23 फरवरी को चुनाव कराने का आदेश दिया। 16 दिसंबर को अविश्वास प्रस्ताव में ओलाफ की सरकार को 733 सीटों वाली संसद में 207 वोट मिले जबकि बहुमत के लिए 367 वोटों की ज़रूरत थी।