जर्मनी ने लेबनान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए भेजा वायुसेना का विमान
लेबनान में हिज़्बुल्लाह और इज़रायल के बीच जारी संघर्ष के बीच जर्मनी ने लेबनान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए वायुसेना का विमान भेजा है। वहीं, जर्मनी की सरकार ने अपने नागरिकों को लेबनान की यात्रा न करने की चेतावनी दी और लेबनान में रहने वाले जर्मन नागरिकों को देश छोड़ने की सलाह दी है।