जर्मनी में भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से मिले विदेश मंत्री एस जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को बर्लिन (जर्मनी) में भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और भारत-जर्मनी संबंधों की प्रगति पर चर्चा की। जयशंकर ने कहा, "मैंने भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वह भारत के विकास की कहानी अन्य के साथ साझा करें और द्विपक्षीय संबंधों की पूरी क्षमता को साकार करने में भूमिका निभाएं।"