जर्मन चांसलर ने कहा- खामेनेई की सत्ता अब अंतिम दिनों में है; ईरान ने किया पलटवार
जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने कहा है कि ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई की सत्ता अब अंतिम दिनों में है और कोई भी शासन केवल हिंसा के माध्यम से नहीं चल सकता। ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने जवाब में कहा, "जर्मनी की सरकार को मानवाधिकारों के मुद्दे उठाने का कोई हक नहीं है...एक एहसान करो, थोड़ी-सी शर्म करो।"