जर्मन टूरिस्ट ने दिल्ली मेट्रो को बताया पश्चिमी यूरोप से बेहतर, वीडियो हुआ वायरल

एक जर्मन टूरिस्ट ने इंस्टाग्राम पर दिल्ली मेट्रो का वीडियो शेयर कर इसे पश्चिमी यूरोप के मेट्रो सिस्टम से बेहतर बताया है। टूरिस्ट ने कैप्शन में लिखा, “भारत की मेट्रो दक्षिण कोरिया और जापान की मेट्रो से भी बेहतर है।” यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इसे अबतक 36 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।