जर्मन सेमीकंडक्टर कंपनी इन्फिनियॉन ने भारत के साथ की डील, सिलिकॉन वेफर की करेगी आपूर्ति
जर्मनी की सेमीकंडक्टर कंपनी इन्फिनियॉन ने भारत में पावर चिप मैन्युफैक्चरिंग के लिए सिलिकॉन वेफर की आपूर्ति के उद्देश्य से कॉन्टिनेंटल डिवाइस इंडिया लिमिटेड (सीडीआईएल) के साथ समझौता किया है। इसके तहत इन्फिनियॉन, सीडीआईएल को सिलिकॉन वेफर्स उपलब्ध कराएगी। गौरतलब है कि इलैक्ट्रिक और थर्मल गुणों के कारण सिलिकॉन वेफर का कई हाई-टेक उपकरण बनाने में इस्तेमाल किया जाता है।