inshorts

जर्मन चुनाव के शुरुआती नतीजों में एंजेला मर्केल की पार्टी की करीबी मुकाबले में हार

जर्मन संघीय चुनाव के शुरुआती नतीजों के मुताबिक, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ने निवर्तमान चांसलर एंजेला मर्केल की पार्टी को हरा दिया है। रॉयटर्स के अनुसार, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ने 26.0% वोट हासिल किए जबकि मर्केल के क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन को 24.5% वोट मिले। सोशल डेमोक्रेट्स के चांसलर प्रत्याशी ओलाफ स्कोल्ज़ ने कहा, "अब हम सभी सर्वे में आगे हैं।"