जर्मनी 2022 फीफा विश्व कप के नॉकआउट चरण में कैसे पहुंच सकता है?

फीफा विश्व कप-2022 के नॉकआउट चरण में पहुंचने के लिए जर्मनी को हर हाल में कोस्टा रिका को हराना होगा जिससे ग्रुप-ई में उसके 4-अंक हो जाएंगे। स्पेन अगर जापान को हराता है तो वह और जर्मनी नॉकआउट में पहुंचेंगे। जापान द्वारा स्पेन को हराने पर जापान और जर्मनी व स्पेन के बीच बेहतर गोल अंतर वाली टीम आगे जाएगी।