जर्मनी की ऑनलाइन फैशन रिटेलर ज़लांडो करेगी अपने सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी
जर्मनी की ऑनलाइन फैशन रिटेलर ज़लांडो ने कोविड-19 महामारी के बाद से बने 'कठिन आर्थिक वातावरण' का हवाला देते हुए अपने सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की है। ज़लांडो ने कहा, "हमारी कंपनी के कुछ हिस्सों में बदलाव की ज़रूरत है।" गौरतलब है कि इस छंटनी का असर कंपनी की शीर्ष लीडरशिप पर भी पड़ेगा।