जर्मनी के बयान 'केजरीवाल निष्पक्ष सुनवाई के हकदार हैं' पर भारत ने दर्ज कराया कड़ा विरोध
'एएनआई' के मुताबिक, सरकार ने भारत के आंतरिक मामलों पर जर्मनी की टिप्पणियों पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर जर्मनी ने कहा था, "वह निष्पक्ष सुनवाई के हकदार हैं।" इसे लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने शनिवार को जर्मन दूतावास के मिशन उप-प्रमुख जॉर्ज एन्ज़वाइलर को तलब किया।