जर्मनी के राजदूत वॉल्टर ने शेयर कीं शिमला की शानदार तस्वीरें

भारत के लिए जर्मनी के राजदूत वॉल्टर लिंडनर ने बर्फबारी के बाद शिमला की शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखा, "जब मैं यहां 3 हफ्ते पहले आया था तब सब कुछ हराभरा था और अब कल से खूबसूरत बर्फ की चादर ढकी हुई है। तस्वीरें शेयर करने के लिए शिमला के मेरे दोस्तों का धन्यवाद।"