जर्मनी के बॉन में एक डिस्ट्रिक्ट कोर्ट की सीढ़ियों पर एक कटा हुआ मानव सिर मिलने के बाद पुलिस ने 38-वर्षीय संदिग्ध को हिरासत में लिया है। वहीं, कोर्ट से कुछ सौ मीटर की दूरी पर एक नदी के पास धड़ मिला है। 44-वर्षीय मृतक कथित तौर पर बेघर था और पुलिस के मुताबिक, अपराध का कारण स्पष्ट नहीं है।