जर्मनी में विमान से उतरते समय बैकग्राउंड में इंद्रधनुष के साथ पीएम मोदी की तस्वीर हुई वायरल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जी7 सम्मेलन में शामिल होने के लिए म्यूनिख (जर्मनी) पहुंचने के बाद उनकी एक तस्वीर वायरल हुई है जिसमें प्रधानमंत्री द्वारा विमान से उतरते वक्त बैकग्राउंड में इंद्रधनुष दिखाई दे रहा है। सरकारी ट्विटर हैंडल @mygovindia ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "जब 1.3 अरब भारतीयों के नेता का प्रकृति 'सतरंगी अवतार' के साथ स्वागत करे।"