एसआरएच के खिलाफ मंगलवार को मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कहा है कि उनकी जर्सी अलग होगी लेकिन वह वही रहेंगे। उन्होंने कहा, "आप मुझे उसी तरह से...विकेट लेते और जश्न मनाते...देखेंगे। जैसे मैंने आरसीबी के लिए गेंदबाज़ी...की...मैं राजस्थान रॉयल्स के लिए भी...वही करूंगा।" चहल को राजस्थान रॉयल्स ने ₹6.5 करोड़ में खरीदा है।