inshorts

जल जीवन मिशन के तहत देश के 100 ज़िले 'हर घर जल' योजना से जुड़े

जल शक्ति मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि जल जीवन मिशन के तहत देश के 100 ज़िलों के हर घर में नल का पानी उपलब्ध कराने का मुकाम हासिल कर लिया गया है। हिमाचल प्रदेश का चंबा 100वां 'हर घर जल' ज़िला बना है। बकौल मंत्रालय, 16 फरवरी को 9-करोड़ से अधिक घरों में नल का पानी उपलब्ध कराया गया।