जल्दी वहां से निकल जाइए: वेनेज़ुएला पर हमले के बाद देश में रह रहे अपने नागरिकों से अमेरिका
अमेरिका ने वेनेज़ुएला पर हमले के बाद देश में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइज़री जारी की है। अमेरिकी दूतावास ने कहा कि वेनेज़ुएला में सभी अमेरिकी नागरिकों और कानूनी स्थायी निवासियों को तुरंत वहां से निकलने की सलाह दी जाती है। साथ ही अमेरिकी लोगों को वेनेज़ुएला में यात्रा ना करने की सलाह दी गई है।