inshorts

जल्द आएगा भारत का अपना AI मॉडल, DeepSeek, ChatGPT को देगा टक्कर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया है कि जल्द ही भारत अपना जेनरेटिव एआई मॉडल लेकर आएगा और 4 से 10 महीने में इसे डेवलप कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अगर भारत सरकार का जेनरेटिव एआई मॉडल आता है तो यह डीपसीक और चैटजीपीटी को सीधी टक्कर दे सकता है। इसके लिए करीब 10 कंपनियां शार्टलिस्ट हुई हैं।