ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान जल्द ही तानाशाही से आज़ाद होगा और तब दोनों देश फिर साझेदार बनेंगे। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान की संसद के स्पीकर ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका हमला करता है तो ईरान, इज़रायल और अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाएगा।