केंद्र व दिल्ली सरकार के बीच यमुना नदी में फेरी सेवा शुरू करने को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं। यह सेवा यमुना नदी में सोनिया विहार से जगतपुर (शनि मंदिर) में 6 किलोमीटर के जलमार्ग में शुरू की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, "इससे दिल्ली में पर्यटन को एक नया आयाम मिलेगा...सेवा जल्द शुरू होगी।"