अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया है कि अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर निर्धारित समय से पहले पृथ्वी पर लौट सकते हैं। बकौल नासा, मिशन प्रबंधन टीम अंतरिक्ष स्टेशन पर क्रू-10 मिशन के लिए नए स्पेसएक्स कैप्सूल के बजाय पुराना स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन कैप्सूल इस्तेमाल करेगी जो 25 मार्च की जगह 12 मार्च को लॉन्च हो सकता है।