अमेरिका में अलास्का के एंकोरेज के पास स्थित माउंट स्पर ज्वालामुखी में आने वाले हफ्तों या महीनों में विस्फोट होने की संभावना बढ़ गई है। वैज्ञानिकों के अनुसार, हाल के दिनों में इस ज्वालामुखी में असामान्य गतिविधियां देखी गई हैं। एंकोरेज शहर से लगभग 80 मील पश्चिम में स्थित इस ज्वालामुखी में अब तक केवल दो ऐतिहासिक विस्फोट हुए हैं।