सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने कहा है कि बाज़ार नियामक आईपीओ से जुड़ी समस्याओं को देख रहा है। बकौल पांडे, जल्दी ही एनएसई के आईपीओ से जुड़ी दिक्कतों को सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने कहा, "अच्छी गवर्नेंस संरचना की कमी के कारण एनएसई की लिस्टिंग में देरी हो रही है।" आईपीओ की योजना 8 साल से अटकी हुई है।