जल्द ही 100 करोड़ मतदाताओं वाला देश बन जाएगा भारत: मुख्य चुनाव आयुक्त

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान करते समय मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि भारत जल्द ही 100 करोड़ मतदाताओं वाला देश बन जाएगा। उन्होंने कहा, "हम 99 करोड़ मतदाताओं को पार कर रहे हैं। हम बहुत जल्द एक अरब मतदाताओं का देश बनने जा रहे हैं, जो मतदान में एक और रिकॉर्ड होगा।"