जल्द ही X यूज़र्स खरीद सकेंगे निष्क्रिय यूज़रनेम, कंपनी शुरू कर रही नई सुविधा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' प्रीमियम प्लस और प्रीमियम बिजनेस यूज़र्स के लिए नया हैंडल मार्केटप्लेस लॉन्च कर रहा है। इसमें यूज़र्स निष्क्रिय यूज़रनेम खरीद सकेंगे जो प्रायोरिटी और रेयर दो कैटेगरी में बांटे जाएंगे। प्रायोरिटी वाले हैंडल मुफ्त मिलेंगे जबकि रेयर हैंडल की कीमत ₹2 लाख-₹8 करोड़ तक हो सकती है। नए हैंडल मिलने पर पुराना फ्रीज़ हो जाएगा।