जल्द ही पीएम मोदी और ट्रंप की हो सकती है मुलाकात, आई बड़ी खबर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप इसी महीने कुआलालंपुर (मलेशिया) में प्रस्तावित आसियान समिट के इतर मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि, अभी इस मुलाकात को लेकर भारत या अमेरिकी सरकार की ओर से कोई पुष्ट जानकारी नहीं आई है। टैरिफ को लेकर भारत-अमेरिका संबंधों में खटास के बीच यह बैठक हो सकती है।