जल्द ही बिना बैंक अकाउंट के UPI पेमेंट्स कर सकेंगे बच्चे, RBI से मिली सैद्धांतिक मंज़ूरी

आरबीआई ने Junio पेमेंट्स को प्रीप्रेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (PPIs) जारी करने की सैद्धांतिक मंज़ूरी दे दी है जिसके बाद टीन्स-माइनर्स के लिए बिना बैंक अकाउंट खोले यूपीआई-लिंक्ड वॉलेट्स इस्तेमाल करने का रास्ता साफ हो गया है। फिज़िकल-डिजिटल फॉर्मेट्स में उपलब्ध होने वाले PPIs ऑफलाइन, ऑनलाइन और टैप-टू-पे पेमेंट्स सपोर्ट करेंगे। इस वॉलेट में माता-पिता पैसे लोड कर सकेंगे।