जल्द ही स्पेनिश सीखकर वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ूंगा: मज़ाक में ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने मज़ाक में कहा है कि वह अपना मौजूदा राष्ट्रपति कार्यकाल पूरा करने के बाद जल्द स्पेनिश सीखकर वेनेज़ुएला में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा, "वेनेज़ुएला के लोग कहते हैं कि अगर मैं वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ता हूं...तो मुझे वहां अबतक के किसी भी व्यक्ति से ज़्यादा लोकप्रियता मिलेगी।"