जल्दबाज़ी में CEO ने ₹156 की जगह भेज दिए ₹15,682, ऑटो चालक के कदम ने जीता दिल
सोशल मीडिया पर मुंबई के अल्ताफ नामक ऑटो ड्राइवर की ईमानदारी की चर्चा हो रही है। हिंग्लिश के फाउंडर-सीईओ शुभम गुने ने मीटिंग की जल्दबाज़ी में चालक को ₹156 के बजाय ₹15,682 ट्रांसफर कर दिए थे और बिना स्क्रीन देखे चले गए। बकौल शुभम, जब वह लौटे तो अल्ताफ वहीं खड़ा था और उसने सारी रकम वापस लौटा दी।