जलगांव में दुल्हनों की कमी बनी जानलेवा, 29 युवकों ने किया सुसाइड
एबीपी न्यूज़ ने पुलिस के हवाले से बताया है कि महाराष्ट्र के जलगांव ज़िले में 6 महीने में 29 युवाओं ने आत्महत्या की है और इसका कारण शादी के लिए कोई रिश्ता न मिल पाना या शादी के लिए बात न बन पाना है। पिछले 6 महीनों में यहां कुल 431 लोगों ने आत्महत्या की जिसमें 383 पुरुष हैं।